गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नमो भारत कॉरिडोर के नीचे मेरठ तिराहे पर त्रिशूल पार्क अगले माह तक तैयार हो जाएगा। नगर निगम पार्क बनवा रहा है। 17 फीट लंबा त्रिशूल लगा दिया है। घास, पौधे और लाइट लगाने का काम भी जल्दी शुरू होगा। मेरठ तिराहे पर नमो भारत ट्रेन का स्टेशन है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री इस स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सफर करते हैं। यहां से दिल्ली-मेरठ रोड भी निकल रही है। रोड पर काफी लोगों की आवाजाही रहती है। नगर निगम मेरठ तिराहे पर पार्क विकसित करा रहा है।

पार्क का विकास पार्क में 17 फीट लंबा त्रिशूल लगा है ताकि यहां से आने-जाने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो सके। पार्क में घास और पौधे लगाने का काम जल्दी शुरू होगा। पार्क में आकर्षित लाइट लगाई जाएंगी। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया नमो ...