गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: सेहत- एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज इलाज को पहुंच रहे - शरीर में खुजली, लाल चकते और फंगल इन्फेक्शन की हो रही परेशानी यह भी पढ़ें- बारिश में बढ़ा फंगल संक्रमण, स्किन ओपीडी में मरीजों की भीड़ गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बारिश के मौसम में बढ़ी नमी और उमस का असर लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। एमएमजी अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायत शरीर में खुजली, लाल चकत्ते, फंगल संक्रमण, दाद और एलर्जी की है।पंजीकरण की संख्या एमएमजी अस्पताल में शुक्रवार को 2200 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें 1031 महिला, 819 पुरुष और 350 बच्चे शामिल रहे। त्वचा रोग विभाग में शुक्रवार को 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। त्वचा ...