Ghaziabad News: नन्हे मुन्नों ने बांके बिहारी की भक्ति और ब्रज संस्कृति की प्रस्तुति दी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर डीपीएस में शनिवार को बांके बिहारी मंदिर की थीम पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें नर्सरी और प्रेप के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और श्लोक वाचन से हुआ। नन्हे कलाकारों ने नृत्य, संगीत, योग और नाट्य के माध्यम से ब्रज संस्कृति और बांके बिहारी की भक्ति की मनमोहक झलक पेश की। बच्चों की मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ मंच प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति, भक्ति और कला का संगम देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.