Ghaziabad News: नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने पद का दुरुप्रयोग कर अपने घर पर 70 लाख रूपए की मिट्टी सरकारी ट्रैक्टर से भराव कराया है। तहसीलदार ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने आरोपों को निराधार बताया है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी और मनोनित सभासद रजनीश त्यागी, सतेंद्र वाल्मीकि, नितिन बंसल के साथ मंगलवार को सैकड़ों लोग एकत्र होकर नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष के कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद वह अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। रजनीश त्यागी और वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.