गाज़ियाबाद, अगस्त 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 फीट लंबी तिरंगा रैली निकाली। रैली में छात्राएं, निगम अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने ध्वजारोहण किया। सभी ने मिलकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर वंदे मातरम और राष्ट्रगान हुआ। महापौर, नगर आयुक्त और पार्षदों ने निगम के स्कूल की छात्राओं और अध्यापिकाओं के साथ भव्य रैली निकाली। निगम मुख्यालय से दुर्गा भाभी चौक तक रैली निकाली गई। 80 फीट लंबी तिरंगा रैली आकर्षण का केंद्र रही। एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज चंद्रपुरी में छात्राओं को चॉकलेट वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम में शान से लहराया तिरंगा महापौर ने शहीदों को याद करते हुए...