गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम कविनगर स्थित सी-ब्लाक के पार्क से निजी स्कूल का कब्जा हटवाएगा। इसके बाद पार्क आम लोगों के लिए खोला जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि किन शर्तों के तहत जीडीए ने पार्क स्कूल को दिया है इसकी जानकारी मांगी है। उनका कहना है कि पार्क लोगों के टहलने के लिए है।निजी स्कूल पार्क पर कब्जा कैसे कर सकता है। पार्क पर कब्जा होने से आम लोग उसमें टहल नहीं पा रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा जीडीए से जानकारी जुटाई जाएगी कि केडीबी स्कूल को पार्क किन शर्तों के साथ दिया गया था। शर्तों की जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन को भी पत्र भेजकर जानकारी मांगी जाएगी। इसके अलावा महापौर ने बताया कि निगम क्षेत्र के अन्य स्कूलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है ...