गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। शहर विधायक और अपर नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद सोमवार को रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों का धरना खत्म हो गया। उन्होंने धरने पर बैठे व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों का प्रस्ताव आगामी नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। जहां से अंतिम निर्णय होगा। रमतेराम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारी करीब 20 दिन से धरने पर बैठे थे। वह नगर निगम से डी ब्लॉक की तरह ही बी और सी ब्लॉक के व्यापारियों पर भी संपत्ति कर लगाने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का तर्क है कि यह एक बाजार है, ऐसे में इस बाजार में दो नियम नहीं चल सकते हैं। नगर निगम ने जिस तरह बी ब्लॉक के व्यापारियों पर संपत्ति कर लगाया है। उसी तरह बी और सी ब्लॉक के करीब 200 व्यापारियों पर भी संपत्ति कर लगाया ज...