गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नंदग्राम में जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही। बारिश के दिनों में पानी घरों में भर रहा है। परेशान लोगों ने सोमवार को नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत की। लोगों ने बताया कि बारिश होने पर नंदग्राम में जलभराव हो जाता है। घरों में पानी भरने से परेशानी उठानी पड़ रही है। घरेलू सामान खराब हो रहा है। गंदे पानी की दुर्गंध से जीना मुहाल है। हर साल बारिश होने पर जलभराव की समस्या रहती है। लोगों ने नगर आयुक्त को बताया कि सड़कें काफी ऊंची हो गई हैं और मकान नीचे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: 20 साल से नालियां नहीं हुईं चौड़ी, 10 मिनट की बारिश में पानी-पानी हो जाता है कस्बा इस कारण नंदग्राम के ए, बी, सी, एफ आदि इलाकों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन दिन ...