गाज़ियाबाद, अगस्त 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीआईएसएफ पांचवीं आरक्षित वाहिनी और 41वीं वाहिनी पीएसी के साथ ट्रांस हिंडन जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय और थानों पर ध्वजारोहण किया गया। सीआईएसएफ पांचवी आरक्षित वाहिनी में कमाडेंट पीजी अभिलाष कुमार ने ध्वजारोहण किया। सेरेमोनियल गार्ड के साथ-साथ उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का सुंदर प्रदर्शन किया गया। वहीं, 41वीं वाहिनी पीएसी में वाहिनी के सेनानायक डॉ. दिनेश यादव ने ध्वजारोहण कर किया। यह भी पढ़ें- गुवा-बड़ाजामदा में हर्षोल...