Ghaziabad News: धरोहर सामाजिक समिति की 19वीं रामलीला की तैयारियां शुरू
गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा की धरोहर सामाजिक समिति की 19वीं श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति की ओर से 19 सितंबर से रोजाना शाम आठ से रात 11 बजे तक रामलीला की रिहर्सल की जा रही है। इसमें 50 से 60 सदस्य पहुंचकर अपने किरदारों का अभ्यास कर रहे हैं। समिति के महासचिव शिवराज रावत ने बताया कि इस बार रामलीला को और भव्य बनाने की तैयारी है। धरोहर महिला शक्ति की सदस्य भी विभिन्न महिला पात्रों की भूमिका निभा रही हैं। रामलीला निर्देशक चंदन मेहरा, अध्यक्ष मोहन नायक, संस्कृति अध्यक्ष राजेश जोशी, सह निर्देशक रामचंद्र सती, कमल जोशी और निर्देशक गोपाल घुग्तियाल सहित कार्यकारिणी के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: रामलीला मंचन 11 अक्तूबर से होगा रामलीला में भीमताली गायन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.