Ghaziabad News: धमकी भरे संदेश भेजने के मामले में केस दर्ज
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के एक युवक को अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अनजान सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए। युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर रोहित कानपुर नाम के अकाउंट से उसके परिवार पर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां की गईं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने कहा कि विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और उपलब्ध चैट की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.