गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर राजनगर एक्सटेंशन की दो अलग-अलग सोसाइटी में छह साल की दो बच्चियों पर कुत्तों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों बच्चियों को कई जगह गंभीर जख्म आए हैं। घटनाओं के बाद सोसाइटी निवासियों में काफी रोष है। वहीं, बच्चे बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

घटनाएं बुधवार को राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी के बेसमेंट में सफाई कर्मचारी की छह साल की बेटी पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह नोंचा और घसीटा। बच्ची जमीन पर गिर पड़ी और चीखती चिल्लाती रही। बच्ची की चीख सुनकर एक गार्ड और एक अन्य युवक मदद के लिए बेसमेंट में पहुंचे और किसी तरह बच्ची को बचाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी व...