Ghaziabad News: दो साल के इंतजार के बाद खिलाड़ियों को बैडमिंटन हॉल मिला
गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में शनिवार को बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन किया गया। दो साल के लंबे इंतजार के बाद स्टेडियम में खिलाड़ियों को बैडमिंटन हॉल की सौगात मिलने पर खुशी और उत्साह का माहौल है। स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ही खिलाड़ियों ने हॉल में खेलना शुरू कर दिया। सांसद अतुल गर्ग ने नवीनीकृत बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन किया और हॉल को खिलाड़ियों के नाम किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने और उसे प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ी जिला और प्रदेश के साथ पूरे देश में नाम रोशन करेंगे। इस दौरान राजेंद्र मित्तल, राम निवास, हरमीत बक्सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.