Ghaziabad News: दो वाहन चोर दबोचे, पांच बाइक बरामद
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना पुलिस ने करहेडा बिजली घर के पास से चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर एक प्लाट में छुपाकर रखी गईं चोरी की चार अन्य बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोरों को जेल भेज दिया है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार रात करहेड़ा बिजली घर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रोककर जांच की गई। दोनों युवक बाइक के कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बाइक को नोएडा बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी सोसाइटी के पास से चोरी करना बताया। उन्होंने अपने नाम नोएडा बिसरख तिगरी गोल चक्कर निवासी सूरज और सचिन बताए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.