गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने लूट, छिनैती और चोरी के मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बंथला निवासी प्रिंस उर्फ यश और साहिबाबाद की गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी निवासी ऋषभ चौधरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में लूट, छिनैती, चोरी और आर्म्स ऐक्ट के कई मुकदमें पहले से दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...