Ghaziabad News: दो पासपोर्ट मोबाइल वैन लगाई जाएंगी
गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाक विभाग में पासपोर्ट बनवाने के लिए बढ़ती प्रतीक्षा सूची को कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को दो पासपोर्ट मोबाइल वैन लगाई जाएंगी। दोनों वैन सुबह 11 बजे प्रधान डाकघर के अलग-अलग गेट पर खड़ी रहेंगी। डाकघर के अनुसार यह व्यवस्था केवल मंगलवार के लिए रहेगी। प्रधान डाकघर के हैड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मोबाइल वैन पर 100 पासपोर्ट आवेदन लिए जाएंगे। यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया है। पिछले कुछ दिनों में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या बढ़ने से प्रतीक्षा सूची लंबी हो गई है, इसी कारण एक दिन के लिए अतिरिक्त मोबाइल वैन लगाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक आवेदन लिए जा सके और वेटिंग कम हो सके।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.