गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नाबालिगों समेत पांच वाहन चोरों को दबोचा है। उनके पास से चोरी की स्कूटी और बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने नाबालिगों को बाल सुधार गृह और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टीला मोड़ थाना पुलिस जावली रिस्तल रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। दोनों स्कूटी के कागज नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्कूटी को दिल्ली से चोरी करना बताया। पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम राम विहार बंथला निवासी सूजल चौहान बताया। यह भी पढ़ें- Noida News: वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार साथ ही नाबालिग साथी का नाम भी पुलिस को बताया।...