गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: -लोनी क्षेत्र में 18 लावारिस पशुओ को गौशाला भेजा -

मोदीनगर में 12 पशुओं को गौशाला भेजा -निगम क्षेत्र में सड़क पर घूमते 20 पशुओं को गौशाला भेजा सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों और पशुओं की समस्या को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में रविवार को आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान तेज किया गया। पिछले दो दिनों में निगम की टीम ने नसबंदी के लिए 80 लावारिस कुत्तों को पकड़ा, जबकि 50 आवारा पशुओं को सड़कों से हटाकर गोशाला भेजा गया। निगम की ओर से यह अभियान 30 अगस्त तक जारी रहेगा। लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए अभियान के तेज होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है。

नगर निगम शहर में 30 अगस्त तक अभियान चलाएगा -निगम की...