गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। ट्रांस हिंडन के दो इलाकों में बुधवार को गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों को परेशानी हुई। गंदा और बदबूदार पानी आने से इसका प्रयोग जरूरी कार्यों में भी नहीं हो सका, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए। पीने का पानी लोगों को खरीदना पड़ा। तुलसी निकेतन निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि सुबह नल खोला तो पानी मटमैला था और उसमें बदबू आ रही थी। पानी इतना खराब था कि उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सका। पीने के लिए बाजार से पानी मंगाना पड़ा। कॉलोनी में आए दिन यही समस्या होती है। वहीं वसुंधरा सेक्टर-16ए निवासी आरके मित्तल ने बताया कि जब भी किसी कारण से सीवर लाइन भरती है तो गंगा जल की सप्लाई के साथ सीवर का गंदा पानी आने लगता है। मंगलवार शाम से ही पानी में बदबू और गंदगी थी। बुधवार सुबह भी साफ पानी...