Ghaziabad News: दोस्त पर उधार लिए 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में दोस्त द्वारा कारोबार के नामपर उधार लिए 20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक तगादा करने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दे डाली। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर दो नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बादलपुर क्षेत्र के छपरौला निवासी सौरभ कुमार का आरोप है कि छपरौला निवासी प्रतीक पांडेय से उनकी लंबे समय से मित्रता थी। दोनों स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे और इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए दिसंबर 2022 में प्रतीक पांडेय और उसके पिता सत्यप्रकाश पांडेय ने कारोबार के लिए 20 लाख रुपये की आवश्यकता बताई। दोनों ने भरोसा दिलाया कि एक वर्ष के भीतर पूरी रकम लौटा देंगे। सौरभ के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.