गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। जनपद के मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी मां के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवी मां के दर्शन किए और मंगल कामना की। घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान नवरात्र का व्रत भी रखा गया। इसके साथ शहर में जगह जगह भजन कीर्तन किए गए। घरों में लोगों ने देवी माता का कीर्तन कराया। डासना गेट स्थित देवी मंदिर और शिवशक्ति धाम डासना में हवन और पाठ आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दूसरा नवरात्र : माता ब्रह्मचारिणी के पूजन को उमड़े श्रद्धालु मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। वहीं दूधेश्वर...