Ghaziabad News: दुकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर में दुकान से रसोई गैस सिलेंडर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव सैदपुर निवासी विपिन कुमार ने बताया कि दो दिन पहले दुकान से रसोई गैस सिलेंडर चोरी हो गया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिजवान निवासी गांव सैदपुर को सिलेंडर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.