गाज़ियाबाद, अक्टूबर 19 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में किराना दुकान मालिक पिता-पुत्र के साथ तीन युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले हरि सिंह की घर पर किराना की दुकान है। उनके पुत्र जतिन ने बताया कि 15 अक्तूबर शाम करीब सात बजे वह पिता के साथ दुकान पर खड़ा था। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाला अजय दो साथियों के साथ दुकान पर आया। अजय किसी बात को लेकर पिता के साथ कहासुनी करने लगा। उनके विरोध जताने पर तीनों ने पिता व उनके साथ लाठी डंडे से मारपीट की। मारपीट में पिता पुत्र को काफी चोटें आईं। शोर मचने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख तीनों ज...