Ghaziabad News: दीवाली व छठ पूजा को लेकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अस्थाई होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। दीवाली और छठ पूजा के दौरान गाजियाबाद स्टेशन से सफर शुरू करने वाले यात्रियों को सहूलियत देने के उद्देश्य से अस्थाई होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। प्रमुख त्योहार के दौरान बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के अन्य क्षेत्रों के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचते हैं। इसे देखते हुए गाजियाबाद स्टेशन पर अस्थाई होल्डिंग एरिया बनेगा। इससे प्लेटफार्म पर एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। नवंबर में दीवाली और छठ पूजा का त्योहार मनाया जाना है। इन दोनों त्योहारों के नजदीक आते ही बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ घर जाने के लिए गाजियाबाद स्टेशन का रुख करते हैं। दीवाली और छठ पूजा पर सामान्य दिनों की तुलना में स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.