गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। दीवाली पर शहर के प्रमुख चौराहे और सड़कें रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन किए गए है। नगर निगम के प्रकाश व्यवस्था ने प्रमुख मार्गों के साथ बाजारों को सजाया है। शहर में दीवाली के दौरान सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। हापुड़ चुंगी चौराहा, हापुड़ तिराहा, चौधरी मोड़, मोहन नगर चौराहा, कालका गढ़ी चौराहा, होली चाइल्ड चौराहा, पुराना बस अड्डा, शहीद स्थल (नया बस अड्डा), सेठ मुकुंदलाल चौराहा, लीलावती चौराहा समेत ट्रांस हिंडन में मोहन नगर चौराहा, कौशांबी, वैशाली, वसुंधरा और इंदिरापुरम के प्रमुख मार्ग पर दीवाली पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाएं हैं।इसके अलावा नगर निगम, पुलिस मुख्यालय और कलेक्ट्रेट आदि विभागों को भी लाइटों से सजाया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दिवाली: दिवाली पर डेकोरेटिव ...