Ghaziabad News: दीवाली पर आरक्षण केंद्र शाम की शिफ्ट में बंद रहेगा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। दीवाली पर्व के चलते गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के संचालन में बदलाव किया गया है। आठ नवंबर को आरक्षण केंद्र की शाम की शिफ्ट बंद रहेगी। इस दौरान दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक यात्रियों को आरक्षण केंद्र पर टिकट बुक कराने की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, सुबह की शिफ्ट में केंद्र रोजाना की तरह सामान्य रूप से खुला रहेगा। ऐसे में यात्रियों को आरक्षित टिकट बनवाने के लिए सुबह की शिफ्ट में ही केंद्र पहुंचना होगा। रेलवे की ओर से आठ नवंबर को दीवाली को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। दीवाली के दौरान कई लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाने और यात्रा की योजना बनाने में जुटे रहते हैं। ऐसे में ट्रेनों में आरक्षित सीटों की उपलब्धता की जानकारी लेने और टिकट बुक कराने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.