गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में दीपा यादव ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। दीपा ने स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में चार पदक हासिल कर नाम रोशन किया। अंबेडकर नगर में प्रथम शॉर्ट कोर्स सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में दीपा ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। दीपा ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 50 मीटर फ्रीस्टाइल में उन्हें रजत पदक मिला। इस प्रदर्शन के साथ ही दीपा ने अहमदाबाद में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दीपा के पिता राकेश कुमार खुद राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं इ...