गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वैशाली सेक्टर-3 स्थित छाया पब्लिक स्कूल में बुधवार को दीपावली उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य प्रस्तुतियां दी। इस दौरान छात्रों ने स्कूल परिसर में रंगोली और दिए भी बनाए। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने बताया इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस अवसर पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल, पार्षद नीलम भारद्वाज, कौशांबी थाना प्रभारी अजय शर्मा, चौकी इंचार्ज मनोज नेहरा, डॉ. रितु वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रीति भारद्वाज, शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के अध्यक्ष राकेश त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विनोद कुमार और सुषमा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro N...