Ghaziabad News: दीपक अगरौला गिरोह का बदमाश 50 लाख रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने खड़खड़ी रोड स्थित अंडरपास के पास से जांच के दौरान जेल में बंद बदमाश दीपक अगरौला गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से एक किलो दस ग्राम चरस और दिल्ली से चुराई गई स्कूटी बरामद हुई है। पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। बदमाश के खिलाफ हत्या, गैर इरादतन हत्या, हत्या के प्रयास समेत आठ मुकदमे ट्रोनिका सिटी थाने व दिल्ली में दर्ज है। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस मंगलवार तड़के खड़खड़ी रोड स्थित अंडरपास के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अंडरपास की ओर से स्कूटी पर आ रहे युवक को जांच के लिए रोका। युवक ने स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे धर दबोचा। जांच करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.