Ghaziabad News: दिव्यांग ठेली संचालक को चौकी में पीटने पर दरोगा निलंबित
गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पुराना बस अड्डा क्षेत्र में एक दरोगा पर दिव्यांग ठेली संचालक को चौकी पर बुलाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर अधिकारियों ने मामले की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद डीसीपी सिटी ने हल्का प्रभारी को निलंबित कर दिया।मालीवाड़ा निवासी विकास तिवारी ने अधिकारियों को शिकायत देकर बताया कि वह ठेली लगाकर अंडे बेचते थे। पुलिस ने उन्हें चौकी पर बुलाया और अंडे बेचने से मना किया। पुलिस के कहने पर उन्होंने अंडो की बिक्री बंद कर दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें चौकी पर बुलाया गया और वहां उनके साथ मारपीट की गई। विकास के मुताबिक, हल्का प्रभारी एसआई अंशु कुमार ने उनकी दिव्यांगता का भी ख्याल नहीं रखा और उनके साथ बर्बरता से मारपीट की। शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.