गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। आंवटन के बाद भी दिव्यांग का खोखा हटाने का नोटिस जारी करने से नाराज दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया। उन्होने चेतावनी दी कि यदि खोखा हटाया गया तो अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दिव्यांगजन सहायक आयुक्त अंशुल चौहान ने मोदीनगर के गांव बखरवा निवासी दिव्यांग सचिन को दिल्ली मेरठ मार्ग पर रोजगार आंवटन किया था। सचिन कुमार ने दिल्ली मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी कॉलोनी में खोखा रखकर दुकान चलाने लगा। किसी ने इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से कर दी। नगर पालिका परिषद ने खोखा हटाने का फरमान जारी कर दिया। सोमवार को खोखा हटाने के लिए नगर पालिका परिषद की टीम उक्त स्थान पर पहुंच गई। इस ब...