Ghaziabad News: दिव्यांगों को योजनाओं की जानकारी दी
गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विकास भवन में सोमवार को दिव्यांग मॉनिटरों के साथ दिव्यांग अधिकारी ने बैठक की। इसमें मॉनिटरों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगों की मदद करने के लिए दिव्यांग मॉनिटर बनाए हुए हैं। इनको सोमवार को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई है। मॉनिटरों को दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण, फ्री रेल और बस पास सहित टोल टैक्स आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। अब यह मॉनिटर पंचायतों में दिव्यांग को उनकी योजनाओं की जानकारी देंगे। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान यह दिव्यांगों के उनकी योजनाओं में आवेदन भी कराएंगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.