Ghaziabad News: दिव्यांगजनों के हुनर से सजा दीपावली मेला, हस्तनिर्मित उत्पादों की हुई बिक्री
गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दिव्यांगों के हुनर और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए शनिवार को विकास भवन में हुनर हाट दिव्यांगजन दीपावली मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप ने किया। मेले में दिव्यांग बच्चों और युवाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। हुनर हाट दिव्यांगजन दीपावली मेले का उद्घाटन करते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में लाना है। यह भी पढ़ें- Muzaffa...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.