Ghaziabad News: दिल्ली से चुराई बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने राजेंद्र नगर सेक्टर-3 से शुक्रवार रात वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कृष्णा विहार कुटी निवासी भारत पंडित को गिरफ्तार किया गया है। उससे बरामद बाइक दिल्ली के नंद नगरी से चोरी की गई थी। पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.