गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: -ज्यादा खराब सड़क के आगे बैरिकेड भी लगाए लोनी, आयुष गंगवार। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चार दिन से भरा बारिश का पानी बुधवार को नगर पालिका ने निकलवाया। साथ ही सड़क के ज्यादा खराब हिस्से के आगे बैरिकेड भी लगाए गए हैं। पानी निकलने के बाद हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को फिलहाल कुछ राहत मिली है।दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की हालत काफी जर्जर है। एक ओर से इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच मानसून की बारिश में जर्जर हिस्से से गुजरने में लोगों को परेशानी हो रही है। 23 अगस्त को लोनी में जोरदार बारिश के बाद हाईवे पर कई फीट तक पानी भर गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास इस मार्ग पर गहरे गड्ढों में भरे पानी से गुजरते समय बाइक, ई-रिक्शा, ऑटो व ठेली आदि पलट गए थे। कई यात्रियों को चोट भी आई थी। इनके कई वीडियो भ...