Ghaziabad News: दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब ने 39 रन से मैच जीता
गाज़ियाबाद, सितम्बर 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रतन सिंह बॉस मेमोरियल टूर्नामेंट का लीग मैच दिनेश राज क्रिकेट अकादमी और दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब ने 39 रन से जीत हासिल की। दिल्ली ब्लूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश राज की टीम को 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन का लक्ष्य दिया। यश रुपांक ने 66, उजैर ने 33 और शुहुल ने 22 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से कृष्णा ने चार और देव भाटी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिनेश राज क्रिकेट क्लब की टीम 34.2 ओवर में 154 रन बनाकर सिमट गई। टीम से मीर ने 51 और देव भाटी ने 38 बनाए। दिल्ली ब्लूज की और से गेंदबाजी करते हुए नवनीत और मनीष ने तीन-तीन विकेट लिए। नवनीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.