Ghaziabad News: दिया जलाकर समाज में एकला का संकल्प लिया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। कविनगर स्थित लायंस एनेक्सी में माहेश्वरी समाज गाजियाबाद ने दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम की थीम के अनुसार सभी सदस्यों ने एक-एक दिया जलाकर समाज में एकता का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के वयोवृद्ध सदस्यों का सम्मान विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश और मां पार्वती की पूजा वंदना से हुई। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों और बड़ों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यक्ष लोकेंद्र राठी और सचिव विनीत राठी ने बताया कि ग्लोबल लर्निंग अकादमी के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। माहेश्वरी समाज गाजियाबाद के संस्थापक स्वर्गीय हर्षवर्धन माहेश्वरी की धर्मपत्नी कामिनी माहेश्वरी एवं उनके परिवार का विशेष सम्मान किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.