Ghaziabad News: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने चुरा ले गए चोर
गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र की रामप्रस्थ पंचवटी कॉलोनी में चोरों ने दिन दहाड़ेएक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रामप्रस्थ पंचवटी कॉलोनी निवासी निधि कपूर ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। सात सितंबर को दोपहर करीब एक बजे वह रामपुरी बी-ब्लाक में बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने गई थीं। वह शाम करीब पांच बजे घर पहुंचीं तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। घर का सामान बिखरा हुआ था। आरोप है कि चोर घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। पीड़िता ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.