गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: - लगातार चक्कर काटने के बाद भी 6086 में से केवल 4180 को ही मिला प्रवेश, 1900 से अधिक वंचित - अभिभावकों का कहना, पहले गर्मी की छुट्टियों का बहाना बनाया फिर स्कूल खुलने पर भी नहीं दिया दाखिला

शिक्षा का अधिकार अधिनियम गाजियाबाद, गुलशन भारती। आरटीई बच्चों को दाखिला नहीं देने के लिए स्कूल छुट्टियों का बहाना बनाकर वापस लौटा रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि पहले गर्मी की छुट्टियों का बहाना बनाकर बच्चों को प्रवेश नहीं दिया और फिर स्कूल खुलने के बाद आजकल कहकर स्कूल टालते रहे। अब कांवड़ यात्रा के चलते छुट्टियां हैं तो स्कूल बंद का फिर से बहाना बनाकर टाल रहे हैं। शिक्षा विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है।

दाखिला की स्थिति जिले में निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई) के तहत इस वर्ष कुल 6086 बच्चों का चयन किया गया...