गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में दवा चोरी के विवाद में कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित दवा कारोबारी ने दंपति पर अवैध रकम मांगने के साथ-साथ पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव डालने तथा अलग-अलग लोगों से फोन कराकर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में कारोबारी ने कोर्ट के आदेश पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्वाती मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक चिरायू गर्ग ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उनकी फर्म के पास लिंकन फार्मा की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। आरोप है कि पूर्व में नंदग्राम निवासी प्रवीन कुमार ने कंपनी की करीब 4.75 लाख रुपये कीमत की दवाएं चोरी की थीं। मामले में प्रवीन ने डेढ़ लाख रुपये मुआवजे के त...