Ghaziabad News: दरोगा पर मकान खाली करने की धमकी का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी युवक पर दरोगा मकान खाली कराने की धमकी दे रहा है। बात न मानने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात भी कही जा रही। पीड़ित ने पुलिस कमिशनर को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित प्रदीप कुमार का आरोप है कि दबंग मकान कब्जाना चाहते है। अब वे निवाड़ी रोड पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा से मकान खाली करने का दबाव बनवा रहे। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने पुलिस कमिशनर से शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस कमिशनर ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.