Ghaziabad News: दबंगों ने घर में घुसकर पति पत्नी को पीटा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा पतला में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति को धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा पतला निवासी काले कुमार ने बताया कि काफी समय पहले उपजिलाधिकारी के आदेश पर दीवार का निर्माण किया था। इस बात को लेकर पडोसी रंजिश रखते थे। आरोप है कि दबंगों ने सोमवार को घर में घुसकर जमकर मारपीट की और धारदार हथियार से वार किए। हमले में काले व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.