गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर विधानसभा के गांव औरंगाबाद दतैड़ी में जाहरवीर मेला 15 से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगा। मेले को सफल बनाने के लिए शनिवार को मेला कार्यकारिणी की बैठक हुई। मेला समिति के अध्यक्ष सीएम चौहान ने बताया कि मेला संबंधित सभी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। बैठक में मेला संस्थापक डॉ रामभूल सिंह तोमर, ऋषि पाल तोमर, लखन तोमर, हरिओम चौहान, रामकुमार तोमर, जितेंद्र तोमर, महेश तोमर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...