गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की विकास नगर कॉलोनी में ललित सागर रहते है। उनकी घर के सामने टेंट की दुकान है। शिकायत में उन्होंने बताया कि मिलक गांव में रहने वाले नसीम, समीर, रियाजु और आमिर निवासी गोकलपुरी दिल्ली दुकान पर पहुंचे। चारों ने कर्मचारी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। वहीं, जब पत्नी बीच बचाव में आई तो उनसे और पत्नी के साथ मारपीट की। एसीपी अमरदीप मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...