Ghaziabad News: थाने के सामने धरने पर बैठी महिला की तबीयत बिगड़ी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार शाम थाने के गेट पर धरने पर बैठी महिला प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नगर के तिबड़ा मार्ग कॉलोनी निवासी प्रियंका ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी बेटी आयुषी के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी प्रियंका और आयुषी को गाली गलौंज करने लगा। गुस्साए आरोपी ने मां बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रियंका ने पुलिस से मामले की शिकायत की मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रियंका अपनी वृद्ध मां सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.