Ghaziabad News: थंडर इलेवन ने पांच विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में शनिवार को हंटर्स गाजियाबाद और थंडर इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में थंडर इलेवन ने पांच विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर हंटर गाजियाबाद ने बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। तनिष ने 28 और यश गोयल ने 19 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से लक्ष्य ने तीन और वरुण ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी थंडर इलेवन की टीम ने 14.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 119 रन बना लिए। वरुण ने नाबाद 51 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑप द मैच बने। अलंकृत शर्मा ने भी नाबाद 50 रन बनाए। हंटर गाजियाबाद से गेंदबाजी में कप्तान तनिष ने तीन विकेट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.