गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। त्योहार के दौरान भी मंगलवार को ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम समेत अन्य क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने से निवासी परेशान रहे। कहीं कम दबाव से पानी पहुंचा तो कहीं घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इसके चलते लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हुई। मजबूरी में लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के अर्थला, वसुंधरा, वैशाली सेक्टर-2, राधेश्याम पार्क समेत अन्य इलाकों में मंगलवार को विजयादश्मी के पर्व पर लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: चार वार्डों में फटी पानी की पाइप लाइन, कराई दुरुस्त इससे लोगों को सुबह में बाजार से बोतल बंद पानी ल...