गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के अभय खंड और विस्तार कॉलोनी समेत वार्ड 79 में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि त्योहार के समय घर के आसपास गंदगी होने से त्योहार प्रभावित हो रहे है। स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि सोमवार को नगर निगम को शिकायत कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि सेंट फ्रांसिस स्कूल के पीछे, सोफिया अपार्टमेंट के सामने और गौर ग्रीन सोसाइटी के पास सड़क पर कूड़ा जमा है। अभय खंड में आकांक्षा एंक्लेव और विस्तार कॉलोनी के बीच कूड़े का ढेर लगा है। उन्होंने बताया की इस समस्या के करीब तीन हजार लोगों को दिक्कत हो रही है। डेढ़ साल से गलियों से कूड़ा उठाने के लिए रिक्शे की व्यवस्था कराने की मांग की जा रही है, लेकिन ...