गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आगामी त्योहारों पर बाजारों और प्रमुख मार्गों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष व्यवस्था करेगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात होंगे। पार्किंग स्थल चिह्नित करने के साथ जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त ने बुधवार को अधीनस्थों के साथ बैठक कर इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशन में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में करवाचौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की कार्ययोजना बनाई गई। त्योहारों पर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर जाम से निपटने के लिए सभी एसीपी ट्रैफिक को अपने-अपने जोन में प्रभावी व्य...