गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजयनगर रेलवे फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वन विभाग में तैनात दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। कविनगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौतमबुद्धनगर के गांव खगौड़ा निवासी दीपक कुमार संजयनगर सेक्टर-23 स्थित वन विभाग कार्यालय में वन दरोगा के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई की शाम वह कार्यालय से अपनी बाइक से हर्ष विहार, दिल्ली स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। संजयनगर रेलवे फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: हादसे में अधेड़ जख्मी, मुकदमा दर्ज इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण चल...